WOOD HANDICRAFTS PROTECTION PROMOTION in Cluster development program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वुडन हैण्डीक्राफ्ट का होगा संरक्षण संवर्द्धन

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 6:29 PM (IST)
वुडन हैण्डीक्राफ्ट का होगा संरक्षण संवर्द्धन
जयपुर। राज्य के उद्योग विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्रा के परंपरागत वुडन हैण्डीक्राफ्ट के संरक्षण, संवर्द्धन, प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेजेज के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए एक करोड़ 21 लाख 64 हजार रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जोधपुर में क्रियान्वयन शुरु किया है। उद्योग आयुक्त कुंजी लाल मीणा ने बताया कि वुडन कलस्टर का क्रियान्वयन जिला उद्योग केन्द्र जोधपुर द्वारा उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के माध्यम से किया जा रहा है। उद्योग आयुक्त व सीएसआर सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि राज्य कलस्टर विकास कार्यक्रम के तहत तीन साल की कार्ययोजना के अनुसार क्षेत्रा के वुडन दस्तकारों के स्वयं सहायता समूह व इन समूहों का फैडरेशन बनाकर दस्तकारों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, बाजार की मांग के अनुसार डिजाइन तैयार करने, तकनीक का उपयोग व विपणन सहयोग की व्यवस्था की जाएगी।
मीणा ने बताया कि इसमें दस्तकारों के 20 से 25 के समूह में 15 स्वयं सहायता समूह गठित कर परंपरागत तकनीक के साथ ही आधुनिक तकनीक व डिजाइन का प्रशिक्षण के योग्य प्रशिक्षक व डिजाइनर के माध्यम से प्रोसेसिंग, डिजाइनिंग, ट्रेचिंग, पास्टिंग, टाइडिंग, कढ़ाई और फिनिसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के हस्तशिल्पियों के कार्यों को देखने के लिए एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था भी की जाएगी।
आयुक्त मीणा ने बताया कि राज्य के वुडन हैण्डीक्राफ्ट को विश्वपटल पर उतारने के लिए इसका एक वेबपोर्टल भी तैयार करवाया जाएगा। इस पोर्टल में वुडन हैण्डीक्राफ्ट की पूरी जानकारी होने के साथ ही देश विदेश से सीधे आदेश प्राप्त करने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा स्थानीय व विदेशों में मांग को देखते हुए संभावित खरीददारों-निर्याताकों से सीधा समन्वय बनवाया जाएगा ताकि वुडन हैण्डीक्राफ्ट से जुड़े दस्तकारों को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य मिल सके। इसके अलावा प्रदेश व देश में आयोजित होने वाले मेले प्रदर्शनियों के माध्यम से भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
मीणा ने बताया कि जोधपुर वुडन हैण्डीक्राफ्ट परियोजना का क्रियान्वयन आंरभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय परियोजना में पहले साल 42 लाख 47 हजार रुपये दूसरे वर्ष 50 लाख 45 हजार रुपये और परियोजना के अंतिम वर्ष में 28 लाख 72 हजार रुपये व्यय होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement