2018 तक वर्ल्ड क्लास ही नहीं वंडर सिटी का रूप ले लेगा जयपुर
khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 9:06 PM (IST)
जयपुर को 2 हजार 229 करोड़ की 14 परियोजनाओं की सौगात
जयपुर, 3 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि हम सपने दिखाने में नहीं, सपने पूरे करने में माहिर हैं। 60 साल की जिस गंदगी से पूरा प्रदेष आहत है उसे हम सब मिलकर दूर करेंगे और एक स्वच्छ, चमकता-दमकता राजस्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस जेडीए को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा था, आज उसी जेडीए ने शहर की तस्वीर बदल दी है। 13 दिसम्बर, 2013 से अब तक जेडीए ने करीब 4 हजार 252 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए हैं और इनमें से करीब 1500 करोड़ के काम पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2018 तक जयपुर वर्ल्ड क्लास सिटी का ही नहीं वंडर सिटी का रूप ले लेगा।