Women outstretched men constables in promotion exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पदोन्नति परीक्षा में महिलाओं ने पुरुष कांस्टेबलों को पीछे छोड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2017 8:36 PM (IST)
पदोन्नति परीक्षा में महिलाओं ने पुरुष कांस्टेबलों को पीछे छोड़ा
हिसार। पुलिस विभाग द्वारा गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन बी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य सिपाहियों को हवलदार पद पर पदोन्नत करना था। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा की देखरेख में ली गई परीक्षा में 328 जवानों में भाग लिया। इनमें 240 पुरुष व 88 महिला प्रतिभागी शामिल थी। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा इन जवानों का रिजल्ट काफी खराब रहा। 328 जवानों में से केवल 46 जवान ही परीक्षा में पास हो पाए। सबसे बुरा प्रदर्शन पुरुष उम्मीदवारों का रहा। परीक्षा में बैठे 240 पुरुष उम्मीदवारों में केवल 11 पुरुष प्रतिभागी ही पास हो पाए। वहीं 88 महिला उम्मीदवारों में से 35 प्रतिभागी इस परीक्षा में सफल रही। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पदोन्नति के लिए ऑनलाइन परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पांच वर्ष से सिपाई पद पर कार्यरत कर्मचारी हवलदार पद पर पदोन्नत के लिए परीक्षा देता है। परीक्षा में नेगटिव मार्किंग होती है। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के बाद शारीरिक टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होता है। इसके बाद मेरिट के अनुसार चयनित प्रतिभागियों को हवलदार पद पर पदोन्नति दी जाती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement