Women muder innocent along with boyfriend in shajahanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये भी एक मां है....मासूम बच्चे को प्रेमी संग उतारा मौत के घाट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017 3:29 PM (IST)
ये भी एक मां है....मासूम बच्चे को प्रेमी संग उतारा मौत के घाट
राजीव शर्मा,शाहजहाँपुरा। जिले में एक तांत्रिक के बहकावे में आकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 5 दिसंबर को थाना रोजा के जमुका गांव में लाल दास 10 की गला घोंटकर हत्या कर उसके शब को मकान के सामने चबूतरे पर ही डाल दिया गया था पुलिस ने जांच के बाद आरोपी धनदेवी और उसके प्रेमी सूरज तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी धन देवी की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी परंतु उसके कोई संतान नहीं हुई थी और इसी के चलते उसने एक तांत्रिक के बहकावे में आकर अपने पड़ोस के ही लालदास को शाम को पकड़ लिया तथा रात में अपने प्रेमी सूरज के साथ मिलकर तांत्रिक के बताए अनुसार गला घोंटकर हत्या कर दी तथा सुबह शव को घर के सामने चबूतरे पर डाल दिया था ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement