Women demonstrated in Bharatpur regarding drinking water problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 3:41 PM (IST)
भरतपुर में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
भरतपुर। भरतपुर में ईदगाह कॉलोनी की महिलाओं ने पेयजल की समस्या को लेकर हीरादास वाटर बॉक्स पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इनकी महिलाओं की गली में कई महीने से नल से पानी नहीं आ रहा है। इस समय नौतपा के चलते प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों की मौत हो रही है। वहीं ऐसी गर्मी में भरतपुर की ईदगाह कॉलोनी में लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। शनिवार ईदगाह कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष पेयजल की समस्या के चलते हीरादास वाटर बॉक्स पर जमा हो गए और यहां जमकर नारे बाजी की। इन सबका कहना है कि ईदगाह कॉलोनी की एक गली में कई महीने से पीने का पानी नहीं आ रहा है। हम कई बार जिला प्रशासन और जलदाय विभाग को अपनी पेयजल की समस्या से अवगत करा चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का निवारण नहीं हुआ तो आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि अगर जलदाय विभाग हमारी समस्या का निवारण नहीं करता है तो हम कलेक्ट्रेट कार्याले के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement