Women awareness program: Message of rights and security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला जागरूकता कार्यक्रम : अधिकारों और सुरक्षा का संदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 फ़रवरी 2025 6:53 PM (IST)
महिला जागरूकता कार्यक्रम : अधिकारों और सुरक्षा का संदेश
चित्तौड़गढ़। सखी वन स्टॉप सेंटर पर आज एक विशेष महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की साथिन महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में सखी केंद्र की ओर से नीतू जोशी, ममता बैरवा, ममता तेली, मयंक भटनागर और पायल सेन उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के कार्यों से अवगत कराया और महिला हेल्पलाइन 181 के महत्व को रेखांकित किया। यह हेल्पलाइन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है। कार्यक्रम में तनुजा जैन ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा, वहीं हेमपाल सुवालका, मंजू कंवर, देव प्रभा, विष्णु कंवर, इंद्रा कुमावत, मंजू लुहार, देवकन्या वैष्णव, कला टेलर और निर्मला सालवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर केवल संकटग्रस्त महिलाओं की मदद ही नहीं करता, बल्कि काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को जोड़ने का कार्य भी करता है।
महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। सभी ने इस बात पर बल दिया कि समाज में महिला जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।
अंत में, ममता बैरवा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement