woman molested in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आटा चक्की गई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 6:17 PM (IST)
आटा चक्की गई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में आटा चक्की जा रही युवती को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़खान की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जनपद के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम पठा में रहने वाली एक युवती 20 अप्रैल को आटा पिसवाने के लिये चक्की जा रही थी। तभी गांव के रहने वाले तीन लोगों ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसके बाद छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाही शुरु कर दी। वहीं दूसरी ओर नवाबाद थानान्तर्गत झोकनबाग में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ एक दुकान पर गया हुआ था। जहां उसका अरशद खान, आविद खान का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई शुरु कर दी। यह देख जब उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो उसके साथ छेड़खानी की। विरोध कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement