Woman committed suicide in office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जुलाई 2018 7:36 PM (IST)
जिलाधिकारी कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
झांसी। प्रधान द्वारा अकारण ही रसोईया पद से हटाए जाने से आहत महिला ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे किसी तरह बचाया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता क्रांति बबीना थानान्तर्गत मानपुर गांव गांव निवासी है। पीड़िता का कहना है कि उसकी 6 बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर काम कर के करती थी। लेकिन ग्राम प्रधान ने बिना कारण बता उसे रसोईया के पद से हटा दिया। इसका कारण जानने के लिए जब महिला ने प्रयास किया तो उसे दुत्कार कर भगा दिया गया। वह इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास पहुंची तो वहां उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। महिला का कहना है कि परेशान होकर पिछले दिनों वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। जहां उसकी जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं कराई गई। इससे तंग आकर उसने जहरीली दवा खाने का प्रयास किया, लेकिन वह उस समय सफल नहीं हुई। आज फिर वह झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उसे जिलाधिकारी से नहीं मिलने दिया। परेशान होकर उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख कुछ लोग उसे कार्यालय के अंदर ले गए। इससे पहले कोई कुछ समझता महिला ने कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया। आनन-फानन में उससे बचाया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस पहुंची और आक्रोशित महिला को शांत कराया। इसके बाद डीएम स्कॉट की गाड़ी से उसे उपचार के लिए झांसी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement