Advertisement
महिला आयोग गांव तक पहुंचे : सुमन शर्मा

जनसुवाई से आई कमी
राजस्थान महिला आयोग में प्रदेश में जनसुनवाई के आयोजन से उत्पीडऩ में कमी आई है। आयोग जिले स्तर जनसुनवाई के माध्यम से परिवारों के मामले को निस्तारण किया। आयोग ने 7 घरों को पुन: बसाया है।
ये हुए नवाचार
आयोग ने हैल्पलाईन को मजबूत बनाया जिससे महिलाओं को यथा संभव सहायता की जा सके। आयोग ने 19 महिला जिला मंच का गठन किया। विधिक जागरुकता शिविर से महिलाओं को विधिक सहायता प्रदान की गई। 28 कॉलेजों में कैंपन कर महिला जागरुकता को बढ़ाया। डायन एक्ट को प्रभावी रुप से लागु कराया गया। राज्य में महिला नीती लागू कराने प्रस्ताव भेजा गया।
महिला पंचायत करेगी समाधान
आयोग महिला पंचायत का गठन करेगी। पंचायत में स्थानीय स्तर पर महिला उत्पीडऩ के मामले का समाधान किया जाएगा। पंचायत में ग्राम संरपच महिला/ पुरुष, ग्राम सेवक, प्रचेयता, दो वार्ड पंच शामिल होंगे। पंचायत स्तर पर अच्छे कार्य करने वाली पंचायत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आंकड़ों एसे समझे
वर्ष 2016 में 5505 शिकायते दर्ज की गई। जिसमें 824 का निसतारण किया एवं कार्यवाही में 4681 की गई।
आयोग की स्थापना 1999 से 2016 तक 36 हजार 54 मामले आए। 21 हजार 196 का निस्तारण किया एवं कार्यवाही 14 हजार 858 किए गए।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


