Without engine trainsets will be made in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

160 की स्पीड से दौड़ेगी बिना इंजन की ‘ट्रेनसेट’

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 7:00 PM (IST)
160 की  स्पीड से दौड़ेगी बिना इंजन  की ‘ट्रेनसेट’
नई दिल्ली। भारतीय रेल ने खुद की ‘ट्रेनसेट’ बनाने का फैसला किया है। मेट्रो से मिलती-जुलती यह ट्रेन बिना इंजन के ही 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। इसे दिल्ली-लखनऊ या दिल्ली-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर चलाया जा सकता है। वैश्विक निविदा में सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाने के बाद रेल विभाग ने खुद ट्रेनसेट के विनिर्माण का फैसला किया है। अगले साल मार्च तक इसके तैयार हो जाने की उम्मीद है। ट्रेनसेट में कई डिब्बे होंगे जो खुद में लगी संचालक प्रणाली के जरिए आगे बढ़ेंगे। इस परियोजना से जुड़े रेल मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमारा मकसद शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करना है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने ट्रेन-2018 परियोजना की शुरुआत की है। इसके तहत शुरुआती तौर पर चेन्नई के निकट इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में दो ट्रेनसेट का विनिर्माण हो रहा है।’

[ खास खबर Exclusive: किसकी बनेगी सरकार ? चर्चाओं का बाजार गर्म]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement