Advertisement
कॉमन फैसिलिटी सेंटर का साथ मिला तो निखर उठी माटी

वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले से मौजूद पांच केंद्रों के अलावा छह और की स्थापना का लक्ष्य है। मालूम हो कि करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सरकार ने हर मंडल में माटी को जीवंत करने वालों हुनरमंदों की कम श्रम और लागत में उनकी उत्पादन क्षमता और तैयार माल की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों में माइक्रो माटी कला कॉमन फैसिलिटी (सीएफसी) की स्थापना का निर्णय लिया था। एक सीएफसी की लागत 12.5 लाख रुपये होगी। इसमें सरकार का अंशदान 10 लाख रुपये का होगा। बाकी संबंधित संस्था या सोसायटी को लगाना होगा। जमीन संस्था या सोसायटी को उपलब्ध होगी। अगर उसके पास जमीन नहीं उपलब्ध है तो सरकार ग्राम सभा की जमीन उपलब्ध कराएगी।
हर सीएफसी में गैस चालित भट्ठी, पगमिल, बिजली से चलने वाले कुम्हारी चॉक, ब्लंजर, जिगर-जोली जैसे मिट्टी को तैयार करने से लेकर उसकी प्रासेसिंग के अन्य उपकरण होंगे। इस तरह उत्पादकों को एक ही छत के नीचे अपने उत्पाद तैयार करने की सारी सुविधाएं मिलेंगी। स्वाभाविक है कि सारी सुविधाएं जब एक साथ मिलेंगी तो हुनरमंद हाथों के जरिए मिट्टी बोल उठेगी।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि माटी कला बोर्ड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए। खादी ग्रामोद्योग विभाग ने इसी के अनुसार माटी कला बोर्ड के जरिए इस बाबत अपनी कार्ययोजना तैयार की है। इसमें प्रशिक्षण से लेकर रोजगार तक शामिल हैं। इस क्रम में इस विधा से जुड़े लोगों के उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने के लिए उनको प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2900 बिजली से चलने वाले चाक प्रशिक्षण प्राप्त हुनरमंदों को दिए जाने का लक्ष्य है। पिछली साल यह लक्ष्य 2700 का था।
अपर प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग डॉ. नवनीत सहगल ने बताया, "उत्पाद जब गुणवत्ता के होंगे और इनका दाम वाजिब होगा तो बाजार में इनकी अच्छी मांग होगी। इससे इस विधा से जुड़े लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे। तालाबों से मिट्टी लेने से उनकी हर साल प्राकृतिक सफायी होगी। गहरा होने से उनके जल संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी। सूखे के समय ये किसानों के खेत सींचने के काम आएगी। इन उत्पादों के पालीथिन का विकल्प बनने से पॉलीथिन से होने वाला प्रदूषण भी रुकेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


