khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 09:05 AM (IST)
जयपुर। राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ रही है। उत्तरी राज्यों में पारे में आई गिरावट का असर राजस्थान पर भी पड़ा है। यहां शुक्रवार रात पारे में गिरावट के साथ ही सर्दी ने जोर पकड़ा है। बीते 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य तक गिरा है। इसका सीधा असर राजस्थान पर भी पड़ा है। यहां भी सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। बीती रात राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई। जयपुर में बीती रात तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं के चलते पारे में गिरावट आई है। इससे सर्दी ने जोर पकड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले एक-दो दिन में सर्द हवाएं चलने से सर्दी के तेवर तीखे होने की संभावना है। सुबह की चहल-पहल हुई कम जयपुर में सुबह सर्दी के कारण अब सुबह की चहल-पहल कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना है। जयपुर व बाहरी इलाकों में धुंध का असर रहा। वहीं जयपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता 1300 मीटर माफी गई। धुंध के कारण हवा में नमी बढऩे से शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।