Winter return in Rajasthan with Cold waves-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में लौटी सर्दी...

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जनवरी 2018 10:00 AM (IST)
राजस्थान में लौटी सर्दी...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश एक बार फिर सर्दी के आगोश में आ गया है। मकर संक्रांति से पहले तापमान यूं बढ़ने से लगा जैसे गर्मी शुरू हो गई है। लेकिन कल हुई बारिश के बाद सर्दी ने फिर से अपना असर दिखा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का असर दो-चार दिन तक बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड उतरती हुई मैदानी इलाकों में पहुंच गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के इस अचानक बदलाव से राजधानी जयपुर सहित कई जगह शीतलहर चली। जयपुर में सुबह 6 बजे तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत दिवस हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में सर्द हवाओं के चलने का दौर जारी है। सुबह से कोहरा छाया रहा। हनुमानगढ़ में कल ओले गिरे, वहीं संगरिया में बारिश हुई। हनुमानगढ़ में सुबह से शाम तक 17 मिमी बारिश रिकॉड की गई, जबकि संगरिया में 6 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में गत दिवस 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि झुंझुनूं के चिड़ावा में 3 mm, चूरू के तारानगर और रतनगढ़ में 2-2 mm तथा पिलानी में 2.2 mm बारिश दर्ज की गई। मौसम के पलटने के साथ ही सर्द हवाओं ने हाड़ कंपा दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement