will released novel aatmrati of Rahi on 30 december-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राही के उपन्यास ‘आत्मरति’ का विमोचन 30 को

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 6:03 PM (IST)
राही के उपन्यास ‘आत्मरति’ का विमोचन 30 को
जयपुर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) पंकज कुमार सिंह एवं वरिष्ठ साहित्यकार यशवंत व्यास 30 दिसंबर को दोपहर एक बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रणवीर सिंह राही के सद्य: प्रकाशित नवीनतम उपन्यास ‘आत्मरति’ का विमोचन करेंगे। प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा आयोजित इस विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत व्यास एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस पंकज कुमार सिंह होंगे तथा संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। परिचर्चा के दौरान राही के उपन्यास ‘आत्मरति’ के संबंध में राजस्थान विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. जगदीश गिरी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुभाष धायल, फिल्म निर्देशक सुरेश मुद्गल एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सहायक जनसंपर्क अधिकारी धर्मिता चौधरी अपने विचार व्यक्त करेंगी।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement