Advertisement
अब होगा कचरे का उपयोग, बनेगी बिजली, खाद, चलेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

आज नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता व निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया की अध्यक्षता तथा सीनियर डिप्टी मेयर कृश्ण गर्ग, अधीक्षण अभियंता डी.आर. भास्कर, कार्यकारी अभियंता महीपाल, मुख्य सफाई निरीक्षक महावीर सिंह सोढी, सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा व पांचों एजेंसियों की उपस्थिित में पूरी पादर्षिता के बीच निविदाओं को खोला गया। इनमें लोअेस्ट रेट के आधार पर आकांक्षा एंटरप्राईसिज़ को सही मानकर पूरी नेगोसिएशन के बाद अनुबंधित कर लिया गया। इससे पहले दिनभर निगम कार्यालय में पांचों एजेंसियों के दस्तावेज चैक करने का काम किया गया।
आकांक्षा इंटरप्राईसिस एजेंसी बारे आयुक्त ने बताया कि यह अनुभव प्राप्त, आई.एस.ओ. 9001 : 2008 प्रमाणित एजेंसी है। साथ-साथ पिछले करीब 10 साल से देश के विभिन्न षहरों में सोलिड वेस्ट संयंत्रों को चला रही है। इनमें नगर निगम फुलवारी (पटना), झारखण्ड के गिरडिह व गोडा के अतिरिक्त करीब डिफैंस के 20 सोलिड वेस्ट संयंत्रों चलाएं जा रहे हैं, जिनमें फिरोजपूर व जालंधर कैंट, एम.सी.डी. दिल्ली, बनारस, कानपूर व देहरादून कैंट इत्यादि के प्लांट शामिल हैं।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ देह व्यापार करने वालों की अब खैर नहीं....]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
करनाल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


