Will not shut anyone pension - Arun Chaturvedi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं होगी किसी की भी पेंशन बन्द - अरूण चतुर्वेदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 8:31 PM (IST)
नहीं होगी किसी की भी पेंशन बन्द - अरूण चतुर्वेदी
जयपुर। प्रदेश में किसी की भी पेंशन बंद नहीं की जा रही है। चाहे उनके जन-धन खातों में 50 हजार रुपये व इससे अधिक की जमा राशि की गई हो। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ऐसी अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। हकीकत तो ये है कि आरोप लगाने वाली कांग्रेस की सरकार के समय 44 लाख लोगों को ही पेंशन मिल रही थी। जबकि हमारी सरकार 59 लाख लोगों को पेंशन दे रही है। चतुर्वेदी ने एक बयान में कहा है कि 26 अगस्त 2014 की आरबीआई की गाइड लाइन के हवाले से जो पत्र लिखा गया था, उसमें पेंशन बंद करने के कोई आदेश नहीं थे। इस पत्र में पेंशनर्स की आय पात्रता के सत्यापन के बारे में निर्देश दिए गए थे। जिन्हें भी वापस ले लिया गया है और किसी भी पेंशनर की पेंशन बंद नहीं की गई है। रिजर्व बैंक ने 26 अगस्त 2014 को जो गाइड लाइन दी थी, उसमें लिखा था कि किसी भी व्यक्ति के जन-धन खाते में 50 हजार रुपये से अधिक राशि जमा नहीं हो सकती। इसलिए जिस व्यक्ति के खाते में पेंशन डाले जाने पर ये राशि 50 हजार रूपये से अधिक हो जाती है, तो उस व्यक्ति की पेंशन बैंक द्वारा पुन कोषाधिकारियों को लौटाई जाती है। लेकिन जब वह व्यक्ति अपने खाते से कुछ राशि निकाल लेता है और उसके खाते में 50 हजार से कम की राशि शेष रह जाती है तो पेंशन की राशि वापस उसके खाते में जमा करा दी जाती है। चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त पेंशन के लिए लोगों को भटकना पड़ता था और तीन-तीन, चार-चार महीने तक भी पेंशन नहीं मिलती थी। जबकि हमारी सरकार में पेंशन नियमित रूप से पेंशनर्स के बैंक खाते में जमा करवाई जा रही है।

[@ Exclusive:खेल संघों में राजनीति के खिलाड़ियों का खेल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement