उदयपुर। पूरे देश में जिस तरह स्वदेशी कंपनियों को अपनाने और चीन द्वारा निर्मित उत्पादों के उपयोग का विरोध किया जा रहा है। उसी तरह स्मार्ट सिटी उदयपुर में भी इसका असर अब नजर आने लगा है। शहर में दीपावली के मौके पर लगने वाले दीपावली-दशहरा मेले में इस बार चाइनीज लाइटें नहीं जगमगाएंगी। नगर निगम की विद्युत समिति ने निर्णय किया है कि स्वदेशी लाइटों से ही रोशनी की जाएगी। साथ ही मेले में रोशनी के दौरान चीनी लाइटों का उपयोग नहीं किया जाएगा। बैठक में समिति ने निर्णय किया है कि मेले में आकर्षक रोशनी की जाएगी। इसमें रंग-बिरंगी एलईडी लाइटें होंगी, जो भारत में निर्मित हैं, वहीं इस प्रकार की रोशनी भवन एवं पार्कों में भी की जाएगी। मेले में रोशनी से भारी-भरकम बिल को कम करने की कवायद भी की जाएगी।