अभियान के संयोजक विपिन तिवारी ने आगामी 15 दिवस तक की कार्ययोजना की
जानकारी देते हुए कार्यशाला में उपस्थित प्रधान, सचिव, सरपंच एवं अन्य
कार्यकर्ताओं से अभियान को सहयोग देने की अपील की। तिवारी ने बताया कि
राज्य सरकार, जिला प्रषासन, यूनिसेफ, यूएनएफपीए व पंचायत समिति का यह साझा
कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों
पर मनौविज्ञानिक पद्वति के आधार पर कई कार्यक्रम तैयार किए गए हैं, अभियान
के दौरान विभिन्न कलाकर विद्यालयों एवं चौपालों में ये कार्यक्रम प्रस्तुत
करेंगे। तिवारी ने टोंक में अभियान के सफल होने पर खुशी जाहिर करते हुए
टोडारायसिंह में मिलजुल कर इस पुनीत कार्य को सफ ल बनाने की अपील की।
यूनिसेफ के सलाहकार युधिष्ठर पाणीग्राही ने राजस्थान में बाल विवाह की
स्थिति पर चर्चा करते हुए परम्पराओं में बदलाव एवं नई सोच विकसित करने पर
जोर दिया। कार्यशाला में विभिन्नि ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव के साथ कई
गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लाडली सम्मान अभियान कारवां भासू एवं
डाबडदूम्बा ग्राम पंचायत पहुंचा जहां सरपंच, सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं
ने अभियान के ग्राम मित्रों का स्वागत किया तथा अटल सेवा केन्द्र पर बैठक
आयोजित कर ग्राम पंचायत की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। इसी के साथ
कारवां दल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर षिक्षा से वंचित, बाल विवाह
एवं संभावित गौने वाले बच्चों का पता लगाकर उन्हें पुन: स्कूल से जोडने की
समझाईश एवं बाल विवाह नही करने की शपथ दिलाई साथ ही पात्रता रखने वाले
लोगों के सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन तैयार कराने की कवायद की गई
तथा रा.उ.मा.वि भासू में सांप-सीढी के लूडो खेल, पोस्टर एवं कटपुतली नृत्य
के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत
भासू के चारभुजा मन्दिर के रात्रि चैपाल का आयोजन किया जायेगा।