टीसीएस के संस्थापक गुरप्रीत औलख ने कहा कि सेक्टर 5 का खुला मैदान 9 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है और इसमें दो समानांतर डर्ट ट्रैक्स होंगे और इसमें एक आयरन ओवर-ब्रिज भी होगा। जिससे प्रतिभागियों के ड्राईविंग का हुनर टेस्ट किया जाएगा। इस इवेंट में 250 से 300 रेसेज होंगी। मारूति-सुजुकी इंडिया के ऑफिशियल ड्राइवर जगमीत गिल ने कहा कि आज के युवा शहर की सड़कों पर तेज गति से कारें चलाते हैं। जो कि उनके साथ साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक है। अगर किसी को रफ्तार का क्रेज है तो वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले और अपना हुनर दिखाएं। लेकिन आम रास्ते पर ऐसे रफ्तार का जुनून नहीं दिखाएं।
नोटबंदी पर PM ने जनता से मांगी राय,नोटबंदी पर अपनी बात रखेंगे