khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 11:53 AM (IST)
बाड़मेर। दीपावली पर बिक्री के लिए आने वाले चायनीज सामान का यहां के युवा बहिष्कार करेंगे। स्थानीय संघ कार्यालय में हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में नगर मंत्री डिंपल सोनी ने बताया कि बैठक में एबीवीपी नगर टीम ने निर्णय किया है कि नगर के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों द्वारा संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। इसमें चाइनीस सामान का बहिष्कार किया जाएगा। नगर सह छात्रा प्रमुख धापू कंवर ने बताया कि संकल्प पत्र में इस दीपावली पर मिट्टी से बने दीपकों का इस्तेमाल कर स्वदेशी उत्पादकों को बढ़ावा देने व चाइनीज सामान से होने वाली हानि के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बैठक में संगठन मंत्री अमन गोयल ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान मनोज दवे, सह संयोजक विजय सिंह, नगर सह छात्रा प्रमुख तनुजा चारण, संयोजक जगदीश राजपुरोहित, रमेश माकड़, नगर सह मंत्री नीलम राठौड़, भगवत किशोर, टीकम राजपुरोहित, रमेश कुमावत, जितेंद्र, इकाई अध्यक्ष महेन्द्रसिंह संगीत, कविता, भाग्यश्री, वीरसिंह, लक्षमण बोथिया और डिम्पल सोनी नगर मंत्री मौजूद रहे।