Wife killed husband is absconding soldier Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की हत्या कर सिपाही पति हुआ फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 10:57 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर सिपाही पति हुआ फरार
बीती रात साजिश के तहत पत्नी का शव ठिकाने लगाने की फिराक में सिपाही ने पहले तो इलाके में लगे ट्रांसफामर्र पर पत्थर मारकर क्षेत्र की लाइट गुल कर दी। इसके बाद करीब 12ः30 बजे मकान मालिक के किराये को देने वाली सीढ़ी लगाकर चादर में लिपटा पत्नी का शव उतारने लगा, तभी बांदा कार से गए मकान मालिक आ पहुंचे। कार की लाइट देख सिपाही ने शव छोड़ दिया और कूदकर भाग निकला। चोरों की आशंका पर मोहित ने पास जाकर देखा तो चादर में रक्तरंजित सिपाही पत्नी का शव लिपटा था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित, इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक की मद्द से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए।
सीओ ने बताया कि महिला की मौत करीब 18 से 20 घंटे पहले की लग रही है। बॉडी से बदबू आने पर सिपाही पति द्वारा शव ठिकाने लगाने की बात सामने आ रही है। मृतका के छिबरामऊ में रहने वाले मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई तो पति द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर फरार सिपाही पति की तलाश में पुलिस टीम को लगाते हुए उरई डीआईजी कार्यालय घटना की जानकारी दे दी गई है।

[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement