Advertisement
सदर थाना पुलिस अब तक एक भी बार क्यों नही पकड़ पाई...ट्रांसफार्मरो से तेल चोरी करने वालो को, मिलीभगत का हो सकता है खेल....?

उन्होने यह भी बताया कि विगत दिनो 23 और ट्रांसफार्मरो से अज्ञात चोर तेल चुरा कर ले गयंे। जिनकी सदर थाने में एफआईआर 03 जून को कनिष्ठ अभियंता आयुष माथुर द्वारा दर्ज कराई गई। इनमे सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर सुवाणा कस्बे के आसपास खेतो में स्थित है। इनके अलावा कोदूकोटा, हलेड़, रूपाहेली, आरजिया, दांथल,ईरांस, अगरपुरा, तेलीखेड़ा, रिछड़ा, हुर्नियाखेड़ा, धूमडास, श्रीनगर, आकोला, इत्यादि गांवो के खेतो पर भी लगे हुए थें। जिनका तेल चोरी हुआ। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ग्रामीण के कनिष्ठ अभियंता आयुष माथुर ने बताया कि कुछ महिनो पूर्व अगरपुरा गांव के समीप ट्रांसफार्मर से तेल निकालते हुए अज्ञात चोरो को कुछ गांव वालो ने देखा था, और उनके द्वारा प्रयोग मे लाये जा रहे वाहन के बारे में सदर थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियो को जानकारी दी थी। मगर पुलिसकर्मियो ने उस पर कोई जांच कार्यवाही नही की। अगर वो करते तो शायद चोर पकड़ मे आ सकते थे। क्यो नही की उसका तो वो ही बता सकते है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के स्टोर प्रभारी ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर में लगभग 80 से 85 लीटर तेल होता है। इसके तेल की बाजार मे बहुत ज्यादा डिमांड है, दवा के रूप में भी लोग इसका उपयोग करते है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अवैध बजरी परिवहन से जुड़े माफिया लोग उक्त तेल में अन्य कुछ पदार्थ मिलाकर अपने ट्रेक्टरो में उसका उपयोग कर रहे है। सूत्रों के अनुसार ट्रांसफार्मर से निकला हुआ तेल अनुमानित कीमत 250 रू प्रति लीटर की दर के हिसाब से बाजार मे बिकता है। अज्ञात चोरो द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल निकाले जाने के कारण क्षेत्र में किसानों के खेतों की पिलाई प्रभावित हो रही है।
भारतीय किसान संघ के चित्तौड प्रांत प्रभारी बद्री लाल जाट सोपुरा, मथुरा लाल जाट ने बताया कि पुलिस की लापरवाही के चलते क्षेत्र मे चोरो के हौसले बुलन्द हो रहे है, पुलिस चाहे तो इन अज्ञात चोरो को पकड़कर उन पर लगाम लगा सकती है। संघ के बेनर तले सुवाणा क्षेत्र के किसानो का एक दल शीघ्र ही जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मांग करेगा कि सदर थाना क्षेत्र मे हुई तेल चोरियो का शीघ्र खुलासा किया जाये। वही सदर थाना अधिकारी कैलाश कुमार ने बताया कि पुराने मामलो की जांच भी की जा रही है। चोरो को पकड़ने के लिए टीम बना रखी है। अगरपुरा के ग्रामीणो ने कोई पूर्व में किसी पुलिसकर्मी को चोरो के बारे में सूचना उपलब्ध कराई हो मैं इसकी जानकारी पता कर रहा हुॅ। चोरो को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


