Why BJP state president Madan Lal Saini happy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी क्यों हुए खुश, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: रविवार, 30 दिसम्बर 2018 6:33 PM (IST)
20 दिन बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी क्यों हुए खुश, यहां पढ़ें
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुये कहा कि चुनाव परिणाम के 20 दिन में ही जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। सैनी ने कहा पंचायत चुनाव में 14 में से 7 सोटों पर भाजपा , कांग्रेस 5 और निर्दलीय 2 जिसमें से 1 निर्दलीय भाजपा को समर्पित है व जिला परिषद की दो सीटों पर हुये उपचुनाव में भाजपा को एक सीट पर एवं निर्दलीय को 1 सीट पर हुये उपचुनाव में जीत दर्ज हुयी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा व कांग्रेस की बीच 0.5 प्रतिशत वोट का ही अन्तर था और कांग्रेस के 20 दिन के शासन में यह अन्तर कम हो गया है। जिसका लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement