Who will be minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौन बनेगा मंत्री - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने होगा मंथन

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018 7:00 PM (IST)
कौन बनेगा मंत्री - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने होगा मंथन
जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस सरकार में सीएम के नाम पर विवाद खत्म होने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने मंथन होगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। लेकिन मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा, यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने तय होगा। पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ते को लेकर जल्द ऐलान करेगा। लेकिन इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली दरबार में नाम तय होंगे। आपको बता दे कि राजस्थान में सीएम को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने पहले विधायक दल की बैठक बुलाई थी। फिर एक-एक विधायक से रायशुमारी की गई। फिर कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस पर्यवेक्षक से रिपोर्ट ली गई। इसके बाद चारों प्रभारियों ने भी अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दी थी। लेकिन सीएम को लेकर विवाद बना रहा। बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर सिंह के आने के बाद यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीएम पर अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम पर सचिन पायलट के नाम का ऐलान किया। लेकिन अब मंत्रिमंडल में सीएम की पसंद के कौन-कौन से विधायक होंगे और डिप्टी सीएम की पसंद के कौन-कौन से विधायक होंगे। यह चर्चा का विषय सियासी गलियारे में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement