White money is contested by the prime minister elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या प्रधानमंत्री ने सफेद धन से लोकसभा चुनाव लडा है :गहलोत

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 5:23 PM (IST)
क्या प्रधानमंत्री ने सफेद धन से लोकसभा चुनाव लडा है :गहलोत
भीलवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में नोट बन्दी के बाद बने हालातों पर जहां प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद धन से लोकसभा चुनाव लडा है। गहलोत ने यह भी कहा कि भाजपा,कांग्रेस, सीपीआई,सीपीएम इसी कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है जो चुनाव में काला धन खर्च नहीं करती हो। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाकर काला धन रोकने के लिए सोनियां गांधी द्वारा बनाये गये पांच सुत्रिय कार्यक्रम की क्रियांवित के लिए सभी को साथ लेकर कानून बनाये। पूर्वमुख्य मंत्री गहलोत शनिवार को भीलवाड़ा डेयरी में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जब तक खत्म नहीं हो जाता तब तक काला धन को रोका नहीं जा सकता हैं। जैसे ही 30 दिसम्बर खत्म होगा वैसे ही भ्रष्टाचार के कारण काला धन फिर से बनना शुरू हो जायेगा। इसके लिए सभी पार्टियों को साथ लेकर कानून बनाये और भ्रष्टाचार को खत्म करें। जिसके बाद ही काला धन रूक पाएगा। वहीं डेयरी चैयरमैन रामलाल जाट ने कहा कि हमें डेयरी में भी नये नियम लाने है। जिससे पशुपालकों को अच्छा लाभ मिले। इसके लिए डेयरी में मिलावट की जांच के लिए नई मशीने लगायी जायेगी। वहीं टैंकर चालक द्वारा रूपये लेकर डेयरी में जमा करवाने का नियम भी बदलकर अब स्वंय पशुपालक बैंक से पैसा लेगा और जमा करवायेगा। जिससे उन्हे पैसा समय पर मिल जायेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व डेयरी चैयरमैन राम लाल जाट,भाजपा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी, महावीर जीनगर व पूर्व मंत्री रतन लाल ताम्बी मौजूद रहें। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement