where Kejriwal will contest I will fight the election-Amarinder Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे, मैं भी वहीं से चुनाव लडूंगा-कैप्टन अमरिंदर सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 5:19 PM (IST)
जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे, मैं भी वहीं से चुनाव लडूंगा-कैप्टन अमरिंदर सिंह
भाजपा से अलग हो कर पंजाब में आवाज-ए-पंजाब नाम का फ्रंट बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू का चौथा फ्रंट एक तांगे की तरह है। जिस में दो लोग आगे और दो पीछे बैठ जाते हैं। सिद्धू के फ्रंट से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। सिद्धू की ईमानदारी पर सिद्धू ने कहा कि जिस पर एक कत्ल का केस चल रहा हो और ई डी में भी एक केस दर्ज हो। वो ईमानदार कैसे हो सकता है। कैप्टन अमरिंदर अजनाला में कांग्रेस के ईसाई विंग की ओर से की गई एक रैली में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव में सीटें मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वह तब देंगे। जब केजरीवाल ये ऐलान करेंगे कि वे पंजाब की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल जिस भी सीट से चुनाव लड़ेगा। मैं भी उसी सीट से चुनाव लड़ूंगा। भगवंत मान के पिछले कुछ दिनों से गायब होने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस को शिकायत देनी चाहिए। ताकि पुलिस उन्हें ढूंढ कर वापिस ला सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement