When Mahatma Gandhi survived a lynch mob in South Africa Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...जब दक्षिण अफ्रीका में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे थे महात्मा गांधी!

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2019 2:09 PM (IST)
...जब दक्षिण अफ्रीका में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचे थे महात्मा गांधी!
गिरिराज लिखते हैं, "गांधी पर भीड़ का हमला इस कदर था कि वह बदहवास होकर रेलिंग पर झुक गए थे। अगर डरबन के पुलिस सुपरिंटेंडेंट आर.सी. अलेक्जेंडर की पत्नी सारा अलेक्जेंडर वहां से न गुजर रही होतीं तो गोरों की हिंसक भीड़ गांधी की हत्या कर दी होती। सारा ने देखा कि भीड़ किसी को बेरहमी से पीट रही है। वह भीड़ को चीरती हुई अंदर घुस गईं। अलेक्जेंडर दंपति गांधी का बहुत सम्मान करता था। उन्होंने तत्काल अपना छाता गांधी के ऊपर फैला दिया। भीड़ एक क्षण के लिए रुक गई। इसी दौरान किसी भारतीय ने मिस्टर अलेक्जेंडर को भी खबर कर दी थी। तत्काल पुलिस पहुंच गई थी।" गांधी की जान फिलहाल तो किसी तरह बच गई थी, लेकिन खतरा खत्म नहीं हुआ था। सिपाहियों ने उन्हें रुस्तमजी के घर तक पहुंचाया। वहां डॉक्टर बुलाए गए और उनकी मरहम-पट्टी हुई। कपड़े फट गए थे, शरीर पर जख्म ही जख्म थे, जिनमें से कई काफी गहरे थे। गांधी राहत की सांस भी नहीं ले पाए थे कि भीड़ वापस रुस्तमजी के घर के बाहर जमा हो गई। पुलिस सुपरिंटेंडेंट भी गारद के साथ पहुंच गए। भीड़ दरवाजा तोड़कर घर में घुसना चाहती थी। भीड़ में शामिल लोग चिल्ला रहे थे- हमें गांधी चाहिए। अंत में सुपरिंटेंडेंट की सलाह पर गांधी सिपाही का भेष धारण कर वहां से जान बचाकर निकल गए, वरना भीड़ उनके साथ ही दो-दो परिवारों की जान ले लेती। भारत से लेकर ब्रिटेन तक यह खबर फैल गई कि गांधी को फांसी दी जाएगी। दिल्ली के वायसराय ने इसपर चिंता जताई। दूसरी ओर लंदन से औपनिवेशिक मंत्री जोसेफ चैंबरलेन ने दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भेजा। लेकिन जब मोहनदास से पूछा गया कि वे कौन लोग थे, जिन्होंने उनपर हमले किए, तब उन्होंने बदले की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement