गांधी ने कहा कि "हमलावर नौजवान थे, रायटर द्वारा गलत खबर प्रसारित करने के
कारण भ्रमित हो गए थे।" अटॉर्नी जनरल के कहने पर उन्होंने यही बात लिखित
में भी दे दी।
दूसरे दिन अखबारों में छपा कि चैंबरलेन के आदेश के
बावजूद गांधी ने अटॉर्नी जनरल को लिख कर दे दिया कि वे बदले की कार्रवाई
नहीं चाहते। इस खबर को पढ़कर दक्षिण अफ्रीका चकित रह गया था। गांधी के जान
के दुश्मन अब उनके चाहने वाले बन गए। मित्र और मुवक्किल दोनों बढ़ गए।
लिंचिंग पर आमादा पागल भीड़ को मात्र 27 साल के मोहनदास ने अपने इस कदम से
मोह लिया था। भीड़ का विवेक वापस लौट आया था, और मोहनदास महात्मा बनने की
ओर बढ़ चले थे। लेकिन हम तो आज भी भीड़ का हिस्सा बनते जा रहे हैं!
(आईएएनएस)