कांग्रेस को यह जानकारी भी है कि पेगासस ने कौन-कौनसे इंटरनेट, ब्रॉडबैंड
नेटवर्क करप्ट किए। जासूसी से सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद और राज्य सरकारों
तक कोई भी नहीं बचा। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यह नेशनल इंटरनेट बैकबोन
पर चलता है जो बीएसएनएल और वीएसएनएल चलाती हैं। वहां भी ये पेगासस
स्पाइवेयर पाया गया। अगर ऐसा है तो शीर्ष अदालत, संसद, देश की प्रांतीय और
देश की सरकार से लेकर कुछ भी बचा नहीं है।