WhatsApp SpyGate : congress attacks on bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

WhatsApp SpyGate : प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी हैक किया गया - सुरजेवाला

khaskhabar.com: रविवार, 03 नवम्बर 2019 6:49 PM (IST)
WhatsApp SpyGate : प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी हैक किया गया - सुरजेवाला
नई दिल्ली। राजनीति का मैदान कभी भी खाली नहीं रहता है। इस पर लगातार कुछ न कुछ घटित होता रहता है। कभी कोई हावी रहता है, तो कभी किसी और का पलड़ा भारी हो जाता है। एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता और इस बार कांग्रेस को भाजपा पर हमला बोलने का मुद्दा मिल गया है। मामला है इजरायली सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाट्सअप पर नेताओं, पत्रकारों और ऐक्टिविस्टों की जासूसी का। हाल ही में वाटसएप ने खुलासा किया था कि दुनियाभर में उसके करीब 1400 यूजर्स की इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए जासूसी की गई थी। इसमें भारत के भी कई पत्रकार, नेता और एक्टिविस्ट शामिल हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि अब लोग कह रहे हैं कि अबकी बार जासूसी सरकार। लोग भाजपा के लिए एक नया नाम बता रहे हैं- भारतीय जासूसी पार्टीा। प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी निशाने पर लिया गया और उसे हैक किया गया। हमारा मानना है कि पेगासस स्पाइवेयर सिर्फ और सिर्फ सरकार को बेचा जा सकता है, किसी और को नहीं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पेगासस स्पाइवेयर से नेताओं, पत्रकारों और एक्टिविस्टों के फोन टेप किए गए और सरकार को यह जानकारी थी। फेसबुक द्वारा बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement