Advertisement
सरकार की रणनीति क्या है, क्या लॉकडाउन फेल हो गया है :कांग्रेस का सरकार से सवाल

केंद्र ने शनिवार को 68 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बाहर निकलने की घोषणा की और अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही 30 जून तक यह लागू रहेगा। इन क्षेत्रों के बाहर विभिन्न गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।
राष्ट्रव्यापी बंद 4.0 के खत्म होने से एक दिन पहले गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा सोमवार एक जून से लागू होने वाले ताजा दिशानिर्देश जारी किए।
कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मोदी सरकार ने पहली बार 25 मार्च को 21 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का एलान किया था। इसके बाद 15 अप्रैल को लॉकडाउन 2.0 लागू किया गया। चार मई को लॉकडाउन 3.0 और फिर 18 मई को लॉकडाउन 4.0 की घोषणा की गई। अब सरकार ने एक जून से लॉकडाउन 5.0 की घोषणा की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


