अभिषेक मिश्रा। चरखा दांव के लिए मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का क्या गेम प्लान क्या है। यह कोई समझ नहीं पा रहा है। एक तरफ वह ऐलान करते हैं कि वह ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव को आर्शिवाद भी देते हैं। एक तरफ वह कहते हैं कि वह सपा और कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे। वहीं कहते हैं वह प्रचार करेंगे। असल में मुलायम सिंह ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं पहला तो उन्हें अखिलेश को अपनी विरासत देनी थी और दूसरी तरफ परिवार के भीतर चल रहे कलेश को खत्म करना था। लिहाजा अखिलेश यादव को विरासत मिल गयी और पार्र्टी और परिवार के भीतर चल आ रहा विवाद भी खत्म हो गया ऐसा नहीं है कि जो भी सपा के भीतर जो भी चल रहा है उससे मुलायम अंजान हों। फिर भी वह बार बार अपने बयान क्यों बदल रहे हैं। बुधवार को ही मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे नौ फरवरी से चुनाव प्रचार करेंगे।यूपी चुनाव के लिए हुए सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर जब पत्रकारों ने मुलायम सिंह यादव से पूछा कि क्या यह गठबंधन को उनका आशीर्वाद मिलेगा तो उन्होंने कहा कि हां बिलकुल। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे व पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करने की हिदायत भी दी थी।