Advertisement
भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होनी वाली रैली रद्द

बृजभूषण शरण सिंह ने कार्यक्रम में 11 लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। नगर के प्रमुख साधु-संतों का उन्हें समर्थन मिल चुका था। क्षेत्राधिकारी एसपी गौतम ने बताया राम कथा पार्क में पांच जून को किसी भी प्रकार के कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इस दिन विश्व पर्यावरण दिवस का सरकारी आयोजन होना है। इस बात से उन्हें अवगत करा दिया गया है।
भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित प्रमुख पहलवान 23 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


