west delhi aap candidate balbir jakhar son claims father give 6 crore for ticket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप उम्मीदवार ने बेटे का दावा किया खारिज, टिकट खरीदने का आरोप

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2019 8:01 PM (IST)
आप उम्मीदवार ने बेटे का दावा किया खारिज, टिकट खरीदने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने वाले है। लेकिन मतदान से एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। उदय जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट देने के एवज में उनके पिता बलबीर सिंह जाखड़ से छह करोड़ रुपए लिए हैं। वहीं पूरे मामले पर बलबीर जाखड़ ने कहा है कि उनका अपने बेटे से पिछले 5-6 वर्षों से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि उदय उनकी पहली पत्नी का बेटा है। जाखड़ ने कहा कि ‘उदय जो आरोप लगा रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है।’ पार्टी की ओर से उदय के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें -
अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement