west delhi aap candidate balbir jakhar son claims father give 6 crore for ticket Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आप उम्मीदवार ने बेटे का दावा किया खारिज, टिकट खरीदने का आरोप

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2019 8:01 PM (IST)
आप उम्मीदवार ने बेटे का दावा किया खारिज, टिकट खरीदने का आरोप
बता दें, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उदय जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट देने के एवज में उनके पिता बलबीर सिंह जाखड़ से छह करोड़ रुपए लिए हैं। उदय ने दावा किया है कि उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। बता दें, बलबीर सिंह जाखड़ ने तीन महीने पहले ही आमी आदमी पार्टी में आए थे और पार्टी ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। उदय का दावा है कि उसके पिता ने ही उसे बताया था कि उन्होंने चुनाव लडऩे के लिए ‘आप’ को 6 करोड़ रुपए दिए हैं। उदय ने यह भी दावा किया कि उसके पिता ने पूर्व कांग्रेस नेता और 1984 सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को जमानत दिलवाने की भी कोशिश की थी। सज्जन कुमार इसके लिए मोटी रकम चुकाने को भी तैयार थे। मीडिया के सामने उदय ने कहा, ‘उन्होंने मेरे से ये भी बात कही थी कि वो सज्जन कुमार और यशपाल के लिए कोर्ट में जाने को तैयार हैं।’ आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को, उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडेय को, पूर्वी दिल्ली से आतिशी को, नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल को, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गगन सिंह को और दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें, इससे पहले भी आम आदमी पार्टी पर राज्यसभा के चुनाव में भी आरोप लगे थे उन्होंने पैसे लेकर अपने कोटे की सीट बेची थी। मतदान से ठीक एक दिन पहले इस खुलासे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में 12 मई यानी रविवार को ही वोटिंग है। पश्चिमी दिल्ली में जाखड़ का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से होना हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement