west bengal cm mamta banerjee dharna naihati municipality pm narendra modi oath taking ceremony-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे उसी दिन ममता बनर्जी धरने पर बैठेंगी

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मई 2019 08:17 AM (IST)
नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे उसी दिन ममता बनर्जी धरने पर बैठेंगी
कोलकाता। नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 30 मई को ही धरने पर बैठने वाली हैं। ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना के नैहाटी नगरपालिका के सामने धरने पर बैठेंगी। आपको बताते जाए कि नैहाटी नगरपालिका के पार्षद भी मंगलवार को टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी उन टीएमसी कार्यकर्ताओं के समर्थन में धरने पर बैठने वाली हैं जो चुनाव के दौरान हिंसा की वजह से सडक़ पर आ गए थे। नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण के दिन ही धरने पर बैठने का ऐलान कर ममता बनर्जी ने स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि लोकसभा चुनाव की जंग में भले ही वह पिछड़ गई हों, लेकिन वह इस राजनीतिक जंग से पीछे हटने वाली बिलकुल नहीं हैं। आपको बताते जाए कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने की सहमति के बाद अब इनकार कर दिया। ममता ने ट्विटर पर जारी बयान की प्रति साझा करते हुए लिखा कि शपथ ग्रहण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण परंपरा है, लेकिन इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ममता ने पीएम मोदी को लिखे पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जताई। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘लोकतंत्र के उत्सव का जश्न मनाने के लिए शपथ ग्रहण एक पवित्र मौका होता है। यह ऐसा मौका नहीं है जिसमें किसी दूसरी पार्टी को महत्वहीन बनाने की कोशिश की जाए।’ प्रधानमंत्री को काफी तल्ख भाषा में लिखे पत्र में उन्होंने जीत की बधाई देते हुए शपथ ग्रहण में शामिल होने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement