Were seized from a truck Recovery Penalty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीज किए गए एक ट्रक से वसूली पैनल्टी

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 5:20 PM (IST)
सीज किए गए एक ट्रक से वसूली पैनल्टी
हनुमानगढ़। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा शुक्रवार रात्रि को सीज किए गए मूंगफली लदे दो ट्रकों में से एक से सोमवार को पैनल्टी वसूल की गई। टीम ने भौतिक सत्यापन के उपरांत एक ट्रक की सोमवार को 71000 रूपए की चालान राशि वसूल की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दूसरे ट्रक की अभी जांच चल रही है। जांच के बाद उसकी भी पैनल्टी वसूल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वाणिज्यिक कर अधिकारी नीतू चुघ के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार रात को जंक्शन में संगरिया मार्ग पर भगतसिंह चौक के नजदीक दो ट्रकों को रोककर जांच की। दोनों ट्रकों में मूंगफली भरी हुई थी लेकिन चालक के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं था। इस पर दोनों ट्रकों को वाणिज्यिक कर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया था। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement