Weekly Column: Ears to the Walls Slide 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2023 11:55 PM (IST)
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान
मुखिया जी के मास्टर स्ट्रोक का हुआ उत्तर-दक्षिण मुखिया जी ने बजट में एक साथ 19 नए जिले बनाने की घोषणा करके राजनीति का मास्टर स्ट्रोक चल दिया। स्ट्रोक भी ऐसा कि विपक्ष एकबारगी तो कोमा में चला गया। काफी देर तक तो सूझा ही नहीं कि इस पर क्या प्रतिक्रिया दें। सो, काफी देर की मशक्कत के बाद मुद्दा निकाला कि ऐतिहासिक शहर जयपुर को उत्तर-दक्षिण में क्यों बांटा जा रहा है। चर्चा और कुछ खर्चा करके मीटिंग बुलाई। इसमें शहर के सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ सत्तारूढ़ दल के भी कुछ लोग बुलाए गए। खाद्य-आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को भी जयपुर को दो टुकड़ों में बांटने के खिलाफ चल रही मुहिम में जुड़ना पड़ा। जुड़ते भी क्यों ना, आखिर अगला चुनाव यहीं से लड़ना है। यहीं से राजनीति शुरू भी की है। जयपुर को दो जिलों में बांटने के विरोधियों का कहना है कि यहां ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम बनाने का प्रयोग फेल हो चुका है। विकास कार्य ठप हैं। ना घरों से नियमित कचरा कलेक्शन हो रहा है और ना ही कई कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। बस विकास के नाम पर राजनीति हो रही है। दो जिले बनाने के बाद कहीं ऐसा ही हाल जयपुर शहर का ना हो जाए। अब देखते हैं कि खाचरिवास अपनी इस मुहिम में कितने कामयाब हो पाते हैं। वैसे जिस तरह से उनके बयान आ रहे हैं, उन्हें देखते हुए विरोधी दल को लगता है कि चुनाव आते-आते खाचरियावास घर वापसी कर सकते हैं। -खास खबरी
(नोटः इस कॉलम में हर सप्ताह खबरों के अंदर की खबर, शासन-प्रशासन की खास चर्चाएं प्रकाशित की जाती हैं)

6/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement