khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 10:28 AM (IST)
गुरुग्राम । शादी समारोह में फायरिंग बैन होने के बावजूद गुरुग्राम के सेक्टर-39 में शादी में आये कुछ युवकों ने सरेआम कानून को ताक पर रख कर फायरिंग करना शुरू कर दी, और कई राउंड फायरिंग करता रहा। आप को बताता दे कि हरियाणा सरकार ने विवाह- शादी व पार्टियों में हथियारों के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा रखी है। और इसके इस्तेमाल करने पर सजा का प्रावधान है। जब उक्त मामले के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की गयी तो, उन्होंने इस मामले की जाँच के आदेश दे दिए है और बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान