Weaving cum designing and computer aided textile designing training program from 1st June-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीविंग कम डिजाइनिंग एवं कंप्यूटर ऐडेड टेक्सटाइल डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जून से

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मई 2024 9:37 PM (IST)
वीविंग कम डिजाइनिंग एवं कंप्यूटर ऐडेड टेक्सटाइल डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 जून से
भीलवाड़ा। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित निटरा पावरलूम सर्विस सेंटर (भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय) द्वारा आगामी 01 जून से आरम्भ होने वाले वीविंग कम डिजाइनिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। 02 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को वस्त्र उद्योग में प्रयुक्त होने वाले फाइबर्स, धागों विशेष से भीलवाड़ा में बनने वाले फैब्रिक्स की संरचना की प्रायोगिक जानकारी दी जायेगी। प्रभारी अधिकारी रवि सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 20 सीटों का प्रावधान रखा गया है। 10वी या उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवक/युवतियां, वीविंग इकाइयों में कार्यरत वीवर, बीम गेटर, सुपरवाइजर योग्यतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement