Weather changed in Dausa, drizzle started raining-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में बदला मौसम का मिजाज, लगी रिमझिम बारिश की झड़ी

khaskhabar.com: रविवार, 04 फ़रवरी 2024 4:07 PM (IST)
दौसा में बदला मौसम का मिजाज, लगी रिमझिम बारिश की झड़ी
दौसा। जिले में रविवार सुबह से ही रिमझिम बारिश की झड़ी लगी रही। रुक-रुक कर चले बारिश के दौर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। इससे न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया। हालाकि दोपहर में अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई। लेकिन यह बारिश फसल के लिए रामबाण साबित होगी। इससे गेहूं, चना, सरसों आदि फसलों में बढ़ोतरी होगी। वहीं सरसों में चेंपा से मुक्ति मिलेगी सुबह जल्दी ही बारिश का दौर शुरू होने से लोगों ने सुबह घरों पर ही छुट्टी का मजा लिया दोपहर में रिमझिम बारिश के बीच लोगों ने चाय पकौड़ों का आनंद उठाया। रिमझिम का दौर रुक रुककर चलता रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement