Weapons recovered in bulk, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसओजी ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 7:49 PM (IST)
एसओजी ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, एक गिरफ्तार
जयपुर। एसओजी की विशेष टीम ने दौसा जिले के नयागॉव, महवा बाइपास, आगरा जयपुर हाईवे से अवैध हथियारों के जखीरे के साथ अजीत नाम के एक युवक को गिरफ्तार कियाहै। एसओजी ने इसके कब्जे से 7 देशी कट्टे व 5 बड़ी बैरल की बन्दूकें बरामद करने में सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि एसओजी के हैड कांस्टेबल डोडीराम को कुछ समय से दौसा़ जिले के महवा इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी। इस पर पुलिस अधीक्षक, एसओजी मनीष अग्रवाल को उपरोक्त सूचना को विकसित कर कार्रवाई किये जाने के लिए निर्देशित किया गया था। मिश्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली की हथियार तस्कर चुनावों के दौरान आपराधिक गतिविधियों के संचालन के लिए भारी मात्रा में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement