Advertisement
सर रतन टाटा को हम सब बहुत मिस करेंगे : आमिर खान

उन्होंने कहा, “रतन टाटा जी ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। हमने उनके साथ कुछ वक्त भी बिताया था। उनका व्यक्तित्व काफी अनोखा था। हम लोग उन्हें सच में बहुत मिस करेंगे।”
बता दें कि रतन टाटा ने मुंबई में बुधवार को अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इसके बाद, उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद उनके सोशल मीडिया एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि रतन टाटा रुटीन चेकअप के लिए आए हुए हैं।
वह 86 साल के थे। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। उनका जाना औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


