Advertisement
अब हम सभी को स्वदेशी का आचरण अपनाना होगा:संघ प्रमुख भागवत

मोहन भागवत ने कहा, "कुछ खबरें आई हैं कि लोग क्वारंटीन के डर से छिप रहे हैं। इससे डरने की जरूरत नहीं है। दोष रखने वाले लोग हर जगह होते हैं, लेकिन हमें जैविक तरीके से जीवन चलाना होगा। संघ ने 30 जून तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 130 करोड़ लोग अपने बंधु हैं, भारत के पुत्र हैं। इसलिए दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस संकट से भविष्य में सीख लेने की जरूरत है।"
उन्होंने कहा, "हम सभी को स्वदेशी का आचरण अपनाना होगा। स्वदेशी का उत्पादन गुणवत्ता का हो, कारीगर, उत्पादक सभी को यह सोचना होगा। समाज और देश को स्वदेशी को अपनाना होगा। विदेशों पर अवलंबन नहीं होना होगा। हम यहां की बनी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। अगर उसके बगैर जीवन नहीं चलता है तो उसे अपनी शर्तों पर चलाएंगे। कोरोना संकट को अवसर बनाकर नया भारत गढ़ना है। क्वालिटी वाले स्वदेशी उत्पाद बनाने पर जोर देना होगा।"
आगे पढ़ें...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



