Waterlogging at Jodhpur railway station, questions raised on Rs 500 crore expansion work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, 500 करोड़ के विस्तार कार्य पर उठे सवाल

khaskhabar.com: सोमवार, 01 सितम्बर 2025 2:03 PM (IST)
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, 500 करोड़ के विस्तार कार्य पर उठे सवाल
जोधपुर। एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन का 500 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार कार्य चल रहा है। लेकिन स्टेशन की सबसे पुरानी समस्या—बरसात के पानी के भराव—से अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। बारिश होते ही स्टेशन परिसर के बाहर से लेकर अंदर तक पानी भर जाता है। यात्रियों और राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का दावा अधूरा ही रह जाएगा। शहरवासियों का सुझाव है कि जलभराव की तस्वीरें और वीडियो रेल मंत्री के ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए जाएं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या पर जाए और इसका स्थायी समाधान निकाला जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement