जोधपुर। शहर में एक मकान की छत पर पानी की टंकी में सुसाइड केस ने सनसनी फैला दी है । मरने से पहले कुड़ी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसायटी के विकास सिंह पंवार ने आठ पृष्ठ का सुसाइड नोट भी लिखा और अपनी जान दे दी । पंवार के घर वालों ने पुलिस को बताया कि विकास का पिछले कई दिनों से किसी व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर विकास और उसकी मां शुक्रवार को कुड़ी पुलिस थाने भी गए थे। इस मामले को लेकर विकास की उस व्यक्ति के साथ मीटिंग भी थी लेकिन शनिवार की सुबह विकास ने अपनी जान दे दी ।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :अखिलेश के मंत्री दुर्गा यादव के बेटे और भतीजे के बीच खूनी संघर्ष, चली गोलियां