Water Resources Minister distributed laptops to meritorious students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल संसाधन मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे लैपटॉप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 5:14 PM (IST)
जल संसाधन मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे लैपटॉप
हनुमानगढ़। जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा में उच्चांक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वर्ष 2015-16 के लिए लैपटॉप वितरण किया। इसके तहत जिले के 1122 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जा रहे हैं। जल संसाधन मंत्री ने 205 विद्यार्थियों को अपने हाथों से लैपटॉप वितरित किए। समारोह को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में सीनियर सैकण्डरी स्कूल संचालित है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समूह से आग्रह किया कि अपने घरों में बरसाती पानी इकट्ठा करने के लिए छोटा सा कुण्ड बनाए और बरसात के पानी को पीने के उपयोग में लेेवें। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए स्कूलों की छत से बरसात का पानी इकट्ठा कर पीने के काम में लेवें। बरसात का पानी फिल्टर के पानी से बहुत बढ़िया है। इस पानी से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने छात्र-छात्राओं को हिदायत देते हुए कहा कि लेपटॉप का गलत प्रयोग नहीं करें। छात्र छात्राओं के उपस्थित अभिवावकों को विशेष जोर देकर कहा कि ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चे लेपटॉप का गलत प्रयोग किसी भी सूरत में न करें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement