Advertisement
केजरीवाल का इस्तीफा मांग रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। हमने कई लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिन्हें अभी पास के पुलिस स्टेशनों में भेज दिया गया है। वहीं सभी संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से पुलिसबलों को भी तैनात कर दिया गया है।"
इस बीच, पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पर्याप्त संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को रोकने के मकसद से बैरिकेड भी लगा दिए गए हैं।"
सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


