सिरोही। जिला मुख्यालय के पास स्थित सारणेश्वर गांव में बना यात्री प्रतीक्षालय बदहाली का शिकार है। इसके पास ही सारणेश्वर महादेव का मुख्य मंदिर होने के कारण दिनभर सैकड़ों श्रद्धालु व यात्री आते हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण यह प्रतीक्षालय झाडिय़ों से अटा है। चौराहे पर बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालु धूप में खड़े रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत इसकी सुध नहीं ले रही है। पिछले कई साल से सफाई भी नहीं हो रही है। परिसर के अंदर गंदगी पड़ी है। पास ही श्रद्धालुओं व यात्रियों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां भी हैं, जो देखरेख नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त हो रही हैं। कुर्सियों पर बबूल के कांटे पड़े रहते हैं। यात्री प्रतीक्षालय सुनसान में होने के कारण शाम ढलते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। मुख्य मार्ग होने के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। अंधेरा होने के कारण इन शराबियों को कोई नहीं देख सकता है। ऐसे में देर रात तक शराबी प्रतीक्षालय में बैठे रहते हैं। फोरलेन से सटकर होने कारण ट्रोलर वाले भी वाहन सडक़ किनारे खड़ा रखकर यहां शराब पीते हैं। यात्री प्रतीक्षालय के पास ही प्याऊ है लेकिन, पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। चौराहे पर पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा