vyopar mandal bent on expelling the vegitable vendor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापार मंडल रेहडी फड़ी वालों को खदेड़ने पर तुला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 2:12 PM (IST)
व्यापार मंडल रेहडी फड़ी वालों को खदेड़ने पर तुला
ऊना। मेहतपुर किसान मंडी के रेहड़ी- फड़ी वालों ने आरोप लगाया है कि व्यापार मंडल के लोग उन्हें जबरदस्ती बाहर निकालने में तुले हुए हैं, जबकि वे वहां पिछले करीब 12 वर्षों से सब्जी आदि बेच कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं और इसके लिए नगर पंचायत को शुल्क भी अदा कर रहे हैं। किसान मंडी में फडी लगाने वाले भगत सिंह, तरलोचन सिंह, राकेश सिंह, बलवीर सिंह और फतेह सिंह आदि ने वीरवार को इस संबंध में एसी टू डीसी के माध्यम से सरकर को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि वे नगर पंचायत की अनुमति से कारोबार कर रहे हैं और तय शुल्क भी अदा कर रहे हैं, लेकिन इस बीच स्थानीय व्यापार मंडल के लोग उन्हें जबरदस्ती किसान मंडी से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से व्यापार मंडल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में उन्हें कोई तंग न कर सके।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट, पीएम के घर काम करती थी एक टीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement